बदायूँ, । आज विधानसभा क्षेत्र के तहत शहर में अंबेडकर छात्रावास के समीप संदीप राठौड़ के आवास से रजनीश के प्लॉट तक लगभग 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी सड़क का लोकार्पण शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री गुप्ता ने कहा कि बदायूँ शहर के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उनका स्पष्ट लक्ष्य है कि शहर में कोई भी सड़क जर्जर अवस्था में न रहे। उन्होंने बताया कि जहाँ-जहाँ से सड़क एवं अन्य समस्याओं की सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं, वहाँ तत्काल प्रभाव से समाधान कराया जा रहा है।विधायक ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि शहर के विकास को नई दिशा देने के लिए शीघ्र ही पीपीपी मॉडल के तहत आधुनिक बस अड्डे का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा, जिसकी टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इसके अतिरिक्त, शहर की विभिन्न सड़कों का निर्माण डूडा (DUDA) एवं विधायक निधि के माध्यम से कराया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि कचहरी से गौरी शंकर मंदिर तक जल्द ही आधुनिक स्ट्रीट लाइट लगवाई जाएगी, जिससे इस मार्ग की भव्यता और बढ़ेगी। साथ ही इस रोड के चौड़ीकरण का कार्य भी प्रारंभ करा दिया गया है, जिससे आवागमन और सुगम होगा। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य के लिए विधायक जी का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस सड़क के निर्माण से आवागमन में हो रही वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हुआ है।इस मौके ब्लॉक प्रमुख पति अनेकपाल पटेल,टिंकू राठौर,अलोक पटेल, रजनीश,जोंटी बाल्मीकि,संजीव पटेल, निहाल,एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।