बाबा इंटरनेशनल स्कूल में फोटो फ्रेम प्रतियोगिता हुई,बच्चों ने उत्साह से प्रतिभाग किया

WhatsApp Image 2026-05-08 at 3.52.00 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा पी.जी. से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों के लिए “फोटो फ्रेम प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छोटे-छोटे विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का सुंदर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों की कल्पनाशक्ति, कलात्मक अभिव्यक्ति और सृजनात्मक कौशल को प्रोत्साहित करना था। विद्यार्थियों ने अपने साथ लाए गए विभिन्न रंग-बिरंगे सामान जैसे—कागज, गत्ते, ग्लिटर, मोती, स्टिकर आदि का उपयोग करके आकर्षक और अनोखे फोटो फ्रेम तैयार किए। हर एक कृति में बच्चों की मेहनत, लगन और नवीन सोच स्पष्ट रूप से दिखाई दी।प्रतियोगिता में कक्षा पी.जी. से प्रियांश जैन, कक्षा एन.सी. से कृतिका माहेश्वरी, कक्षा के.जी. से काशवी जैन, कक्षा 1 से श्रेयश शर्मा, कक्षा 2 से कियारा माहेश्वरी, कक्षा 3 से अनन्या माहेश्वरी, कक्षा 4 से अद्विका पाल, कक्षा 5 से मौलिक राय सिंह , ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने सभी बच्चों की प्रतिभा को सराहा और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उन्हें ऐसे आयोजनों में अवश्य भाग लेते रहना चाहिए।विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विजेताओं को बधाई दी। इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उन्हें अपनी छिपी प्रतिभाओं को निखारने का अवसर प्रदान करती हैं।इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा |

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights