बदायूँ। लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया।विद्यालय में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, संवाद कौशल एवं व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना था।इस अवसर पर इन्फिनिटी पर्सनैलिटी डेवलपमेंट से आईं डॉ. श्रद्धा महाजन, सुश्री मुस्कान अली, सुश्री अंजीना नवेद एवं सुश्री खुशी साहनी ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, समय प्रबंधन तथा बेहतर व्यक्तित्व विकास के बारे में जानकारी दी। प्रेरणादायक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन वेदव्रत त्रिवेदी, वाइस चेयरमैन तेजस त्रिवेदी, निदेशिका छवि शर्मा एवं रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक देवव्रत त्रिवेदी तथा प्रधानाचार्य दीपक त्यागी उपस्थित रहे। अंत में विद्यार्थियों को निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया गया।