भाजपा विधायक महेश गुप्ता ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट मोबाइल फोन बांटे, खिले चेहरे

WhatsApp Image 2026-05-07 at 7.06.13 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं ।वजीरगंज बाल विकास परियोजना पर आज स्मार्ट मोबाइल फोन वितरण का कार्यक्रम जे जे ज्ञान डिग्री कॉलेज वजीरगंज में आयोजित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक महेश चंद्र गुप्ता एवं ब्लाक प्रमुख गुड्डू देवी एवं उनके पुत्र शिवम राठौड़ मौजूद रहे । कार्यक्रम में सर्व प्रथम मां सरस्वती पर दीप प्रज्वलित एवं माला अर्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई । इस अवसर पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता जी ने कहा कि सरकार की करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है । मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने कहा था कि अब आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां स्मार्ट हो चुकी है । उन्हें स्मार्ट भवन एवं स्मार्टफोन उपलब्ध कराए जा रहे हैं । इसी क्रम में आज जनपद बदायूं के वजीरगंज परियोजना की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन प्रदान किए गए ।बाल विकास परियोजना अधिकारी सुशील कुमार सिह ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए बिना फोन के कार्य करने में दिक्कत हो रही थी । अब उन्हें यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है । जिससे कि उनके कार्य को ऑनलाइन प्रदेश स्तर पर तथा देश स्तर पर देखा जा सके । और हमें उम्मीद है कि हमारे बजीरंगंज की परियोजना अपने कार्य में प्रथम स्थान प्राप्त करेगी । इस अवसर पर भाजपा नेता राहुल वाष्र्णेय, अनुज कुमार सक्सेना पूर्व मंडल अध्यक्ष वजीरगंज, राघव सिंह चौहान मंडल अध्यक्ष , जयपाल सिंह जिला पंचायत सदस्य , अरुण कुमार शेखर पूर्व मंडल उपाध्यक्ष , सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये ।आज के सफल कार्यक्रम के लिए नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता जी ने ब्लॉक समन्वयक कार्तिक को सम्मानित किया । गीतांजलि तथा शिवानी मुख्य सेविका एवं अतुल यादव ब्लॉक समन्वयक के द्वारा कार्यक्रम मैं विशेष सहयोग प्रदान किया गया एवं मोबाइल वितरण में सहयोग किया गया । इस अवसर पर प्रीति सक्सेना , मुन्नी देवी , शिप्रा वार्णेय , कल्पना तिवारी , मनीषा राघव आदि का विशेष सहयोग रहा ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights