बदायूँ। नगर पालिका के वार्ड 28 के उप चुनाव की आज सदर तहसील परिसर में सुबह से मतगणना शुरू हुई। पांच राउंड की मतगणना में निर्दलीय प्रत्याशी अफरीदी 1238 वोट हासिल कर 587 वोटों से चुनाव जीत गए। उनके निकटतम प्रत्याशी मोहम्मद सलीम को 651 वोट ही मिल सके। इस उप चुनाव में पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। अफरीदी,कोशर अली खां,मोहम्मद सलीम,मोहम्मद रफी,सदाकत थे। लेकिन शुरू से कांटे की टक्कर अफरीदी औऱ मोहम्मद सलीम के बीच ही मानी जा रही थी।इस उप चुनाव में कोशर अली खां को मात्र 11 वोट मिले।मोहम्मद रफी को मात्र 05 वोट मिले। सदाकत को मात्र एक ही वोट मिल सका। इस तरह तीन प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। कुल 1970 वोट पड़े। चार वोट नोटा को गए। 59 वोट निरस्त हो गए। 44.5 प्रतिशत मतदान हुआ4472 मतों में से कुल मत पड़े 1970,इस तरह 44.5 प्रतिशत मतदान हुआ था।वर्ष 2023 में निर्वाचित सभासद वाहिद अली के निधन के बाद यह उपचुनाव स्थानीय राजनीति के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा था, जिसके चलते जनता में भी खासा उत्साह नजर आया।चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए तीनों प्रमुख बूथों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। संवेदनशील इलाकों में अधिकारियों ने खुद निगरानी रखी। इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सख्ती और जीरो टॉलरेंस नीति के चलते उनके मंसूबे नाकाम हो गए।