व्यवसायिक गैस के बढ़े दाम के खिलाफ व्यापार मंडल के आंदोलन के मद्देनजर पुलिस ने नजरबंद किया

WhatsApp Image 2026-05-07 at 6.06.10 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायू। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय आह्वान पर व्यवसायिक गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने पर जिलाध्यक्ष उद्योगमंच सर्वेश गुप्ता, प्रदेश मंत्री भूपेंद्र गुप्ता एवं जिला महामंत्री हाजी राशिद सैफी के नेतृत्व में सभी व्यापारियों ने आंदोलन के लिए जिला महामंत्री हाजी राशिद सैफी के प्रतिष्ठान पर एकत्रित होकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित जिलाधिकारी को प्रेषित करना था
व्यापार मंडल के आंदोलन की पुलिस को सूचना मिलने पर भारी फोर्स के साथ जिला महामंत्री के प्रतिष्ठान पर पहुंच कर व्यापार मंडल के कई पदाधिकारियों को कई घंटे नजरबंद किया जिसके विरोध में व्यापारियों ने गगनभेदी नारे लगाए पुलिस प्रशासन के समझाने पर पदाधिकारियों ने क्राइम इंस्पेक्टर सिविल लाइन कोतवाली सुपेंद्र मलिक को ज्ञापन प्रेषित कियाप्रदेश मंत्री पवन जैन ने कहा कि व्यवसायिक गैस सिलेंडर की उपलब्धता न होने के कारण कुटीर घरेलू मझौले उद्योग तथा होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, कैटरिंग का व्यापार करने वाले, डेरी वाले तथा फेरी में ठेलों पर खाने पीने का सामान बेचने वाले व्यक्तियों का कारोबार बंदी के कगार पर होने से उनके सामने भारी आर्थिक संकट पैदा हो गया हैनगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 1 मई 2026 से कमर्शियल गैस का रेट अचानक 2080 रुपए से 977 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़कर 3171 रुपए प्रति सिलेंडर कर दिया है जिससे काफी परेशानी हो रही हैप्रदेश मंत्री अवधेश वर्मा ने कहा कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की आवश्यकता अनुसार उपलब्धता कराये जाने के आदेश पारित करके कमर्शियल गैस सिलेंडर की बुकिंग घरेलू गैस सिलेंडर की भांति ऑनलाइन किये जाने की व्यवस्था करने के आदेश पारित किया जाएयुवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश लड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार गैस के वैकल्पिक संसाधनों की खोज के लिए लिए अनुसंधान कमेटी का गठन करे।
जिला महामंत्री हाजी राशिद सैफी ने कहा कि विवाह शादी व फंक्शन के लिए मांग अनुसार सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने पर आदेश पारित किए जाए।प्रदेश मंत्री भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि गोदाम से गैस डिलीवरी लेने पर कंपनियों द्वारा एजेंसी को दिया गया भाड़ा कमर्शियल गैस सिलेंडर के बिलों में कम करने के आदेश पारित करे।
जिला अध्यक्ष उद्योग मंच सर्वेश गुप्ता ने कहा कि कमर्शियल गैस की कमी होने के कारण पुराने वैकल्पिक ईंधन को इस्तेमाल करने की अनुमति उद्योगों को दी जाए।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता,संजीव आहूजा,रूपेंद्र सिंह लाम्बा, महेश चंद्र गुप्ता ,मनोज गुप्ता,अरुण गुप्ता, नरेंद्र यादव, सर्वत हमीद खान, जावेद खान ,प्रमोद गुप्ता, राजू पंजाबी,जिन्ना सिंह, सलीम सैफी,मोहम्मद कैफ, मोहम्मद असीम, संजय रस्तोगी, अतुल गुप्ता राजेश गुप्ता आदि भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights