13 घंटे की मेहनत लाई रंग, उसहैत के अर्पण बने यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर(स्टेनो)

WhatsApp Image 2026-05-06 at 4.01.26 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उसहैत। कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो तो कोई भी मुकाम दूर नहीं। इसे सच कर दिखाया है उसहैत के अर्पण गोविन्द भारद्वाज ने, जिनका चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर (गोपनीय) स्टेनो पद पर हुआ है। उनकी नियुक्ति एक आईपीएस अधिकारी के कार्यालय में होगी। अर्पण की सफलता अब क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।अर्पण वर्तमान में परिवार के साथ बदायूं में रह रहे हैं। उनके पिता स्व. गोविन्द भारद्वाज और दादा स्व. राम बहादुर भारद्वाज समाजसेवा और पत्रकारिता से जुड़े रहे हैं। इसी पृष्ठभूमि ने अर्पण को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।अर्पण ने बताया कि उन्होंने रोजाना करीब 13 घंटे पढ़ाई कर इस लक्ष्य को हासिल किया। उन्होंने सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, परिवार और दोस्तों को देते हुए कहा कि बिना अनुशासन और निरंतरता के सफलता संभव नहीं है। उनका कहना है कि वह अपने पिता के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। अर्पण की इस उपलब्धि से नगर व जिले में खुशी का माहौल है। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। क्षेत्र के लोग इसे युवाओं के लिए एक संदेश मान रहे हैं कि अगर ठान लिया जाए तो हर मुश्किल आसान हो जाती है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights