बदायूं में उपचुनाव को गहमागहमी के बीच वार्ड 28 में कड़े सुरक्षा में 44.5 प्रतिशत मतदान हुआ

Screenshot 2026-05-05 201353
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 28 में सभासद पद के लिए हुए उपचुनाव में मंगलवार को पूरे दिन गहमा-गहमी का माहौल बना रहा। दिवंगत सभासद वाहिद अली के निधन से रिक्त हुई इस सीट पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था की थी।सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। वर्ष 2023 में निर्वाचित सभासद वाहिद अली के निधन के बाद यह उपचुनाव स्थानीय राजनीति के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा था, जिसके चलते जनता में भी खासा उत्साह नजर आया।चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए तीनों प्रमुख बूथों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। संवेदनशील इलाकों में अधिकारियों ने खुद निगरानी रखी। इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सख्ती और जीरो टॉलरेंस नीति के चलते उनके मंसूबे नाकाम हो गए।मतदान आंकड़ों की बात करें तो शिशु मंदिर बूथ संख्या 154 पर 318 वोट पड़े, जिसमें 163 महिलाएं और 155 पुरुष शामिल रहे। बदायूं पब्लिक स्कूल बूथ संख्या 156 पर कुल 1232 मतदाताओं में से 539 ने मतदान किया, जिनमें 277 पुरुष और 262 महिलाएं शामिल रहीं। बूथ संख्या 155 पर कुल 1083 मतदाताओं में से 465 वोट पड़े। वहीं अलीका पब्लिक स्कूल बूथ संख्या 157 पर 705 में से 353 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।शाम को मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना भी पूरी कर ली गई। सभी प्रत्याशियों का भाग्य अब मतपेटियों में बंद हो चुका है। क्षेत्रीय जनता की नजरें अब परिणाम पर टिकी हैं कि आखिर वाहिद अली की विरासत को आगे बढ़ाने का जनादेश किसे मिलता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights