जिम संचालक ने प्री-वर्कआउट ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किया शोषण, दो गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-05-05 at 7.39.52 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना कोतवाली क्षेत्र में एक जिम संचालक द्वारा महिला के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर शारीरिक शोषण और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी जिम संचालक और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता, जो रामपुर गार्डन की निवासी हैं, ने 4 मई को थाना कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह वर्ष 2024 से सिविल लाइंस स्थित एक जिम में वर्कआउट कर रही थीं। जिम संचालक अकरम बेग उन्हें रोजाना प्री-वर्कआउट ड्रिंक देता था, जिसमें कभी-कभी नशीला पदार्थ मिला दिया जाता था।पीड़िता के अनुसार, नशे की हालत में आरोपी उसे जिम के एक कमरे में ले जाकर शारीरिक शोषण करता था और अश्लील वीडियो बना लेता था। इस काम में उसका भाई आलम भी सहयोग करता था।जब पीड़िता को सच्चाई का पता चला और उसने जिम जाना बंद कर दिया, तो आरोपियों ने उसे वीडियो वायरल करने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। आरोपियों ने पहले 10 लाख रुपये और बाद में 50 लाख रुपये की मांग की। पीड़िता से करीब 80 हजार रुपये भी वसूले गए।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 2 पेनड्राइव, 2 मोबाइल फोन, नशीले पदार्थ, इंजेक्शन, गोलियां और 10 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।पूछताछ में मुख्य आरोपी ने स्वीकार किया कि वह जिम आने वाली महिलाओं को झांसे में लेकर नशीला पदार्थ पिलाता था और उनके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights