सरदारनगर में पानी की टंकी में लगी थी घटिया सामग्री गांव वालों ने किया था विरोध, मिली थी धमकी हो गए शांत

WhatsApp Image 2026-05-05 at 7.39.50 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली में पानी की टंकी गिरने से हुए हादसा के मामले में प्रदेश सरकार की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है । तो वहीं प्रदेश सरकार की ओर से बरेली जिला प्रशासन को घायलों के इलाज में हर तरीके से मदद करने का आदेश दिया गया है। गांव में पानी की टंकी गिरने से हादसे के बाद भारी आक्रोश है । एहतियातन गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। ग्रामीणों का सीधी तौर पर आरोप है कि जिस वक्त पानी की टंकी का निर्माण किया जा रहा था उस समय घटिया सामग्री लगने का विरोध किया था बाद में गांव बालों पर मुकदमा लिखने की धमकी दी उसके बाद ग्रामीण शांत हो गए।
यह पानी की टंकी 3 करोड़ 62 लाख 87 हजार की लागत से बनी थी । पानी की टंकी को मानक विहीन तरीके से बनाए जाने की कई बार शिकायतें की गई । लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने हमेशा अनदेखी कर दी । और उसका नतीजा यह हुआ कि अब पानी की टंकी धराशाई होने से हादसा हो गया। फिलहाल ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार से घायलों की आर्थिक मदद के साथ-साथ दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामला थाना भमोरा के सरदार नगर गांव का है। जहां पर कल 4 मई की शाम को जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी गिरने से बड़ा हादसा हो गया। जिसमें सात लोग पानी की टंकी के नीचे दब गए थे । सूचना के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया था और हादसे का शिकार हुए सभी लोगों को रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बाहर निकल गया। सभी घायलों को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसमें से पांच लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सरदार नगर गांव में लोगों के बीच भारी आक्रोश है । जिस जगह पर पानी की टंकी बनाई गई थी । कि प्रधानमंत्री ने स्वच्छ पानी की सरदार नगर के ग्रामीणों को सौगात दी थी लेकिन सरकार की इस बड़ी सौगात को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया गया। और ग्रामीणों को स्वच्छ पानी मिलाने से वंचित कर दिया गया। सरदार नगर गांव के लोगों का आरोप है उचित कार्रवाई कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए घायलों को मुआवजा और दुर्गपाल सिंह की दीवार, चारपाई , गेट तख़त, चारा काटने की मशीन मेन गेट टूट गया प्रशासन से मांग है इसका मुआवजा दिया जाए। जब तालाब के पास पानी की टंकी बन रही तभी यह से हटाने को कहा था कि गांव में किसी और जगह पर पानी की टंकी बना दीजिए ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights