झारखंड: चचेरी बहनों ने मंदिर में रचाई शादी, बोलीं- लेस्बियन कहलाने में शर्म नहीं

0
WhatsApp-Image-2020-12-06-at-16.01.19
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

झारखंड की राजधानी रांची से करीब 160 किमी दूर कोडरमा जिले में लेस्बियन कपल ने शादी की है. रिश्ते में चचेरी बहनें पांच साल से एक-दूसरे को प्यार कर रही हैं. पिछले महीने दोनों ने शादी की. (सत्यजीत कुमार की रिपोर्ट) दोनों युवतियां झुमरी तिलैया की ही रहने वाली हैं. लेकिन अब किसी दूसरे शहर में बसना चाहती हैं, ताकि वे परेशानियों से बच सकें. एक युवती की उम्र 24 साल है तो दूसरी की उम्र 20 साल है. एक ने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की है, दूसरी ने इंटर की पढ़ाई पूरी कर ली है. कपल का कहना है कि जितनी भी मुश्किल आ जाए, वे हमेशा एक दूसरे के साथ रहेंगी. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें लेस्बियन कपल कहलाने में किसी तरह की शर्मिंदगी महसूस नहीं होती. कपल ने बताया कि उन्हें यह बात अच्छे से पता है कि समलैंगिक संबंध अब कानूनी तौर से वैध है. कपल ने बताया कि वे न्यूयार्क में रहने वालीं अंजलि चक्रवर्ती और सूफी संडल्स के रिश्ते से प्रभावित रही हैं.  

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights