बरेली। जिला शिक्षा में प्रशिक्षण संस्थान फरीदपुर बरेली में डायट प्राचार्य के निर्देशानुसार भारत की जनगणना 2027 के संबंध में डीएलएड प्रशिक्षुओं को स्वगणना की जानकारी दी गई। जनगणना प्रशिक्षण में फील्ड ट्रेनर रहे डायट प्रवक्ता श्रीकांत मिश्रा द्वारा मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना के लिए 34 प्रश्नों की विस्तृत जानकारी डाइट प्रशिक्षुओं को दी गई। श्री मिश्रा ने सभी प्रशिक्षुओं को दिनांक 7 5.2026 से 21-5-26 तक स्व गणना करने तथा अपने आसपास के व्यक्तियों को भी स्व गणना हेतु प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि स्व गणना करने के बाद आईडी बन जाएगी तथा प्रगणक के आने पर उन्हें वह स्वगणना आईडी बता दी जाएगी, जिससे वह भरे गए डाटा को सत्यापित अथवा संपादित करेंगे । डायट प्रवक्ता दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनगणना के इतिहास के बारे में बताया गया तथा जनगणना के महत्व पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने संविधान में जनगणना के बारे में विभिन्न प्रावधान की भी जानकारी दी। इस अवसर पर डायट प्रवक्ता डॉ नीति माहौर, डॉ फहमिना तथा सैकड़ो की संख्या में डीएलएड प्रशिक्षु उपस्थित रहे।