बिल्सी।नगर के नैथुआ मार्ग स्थित वार्ड नंबर 17 में 1.65 करोड़ की लागत से कान्हा गौशाला का निर्माण होगा, जिससे नगर क्षेत्र के लोगों को निराश्रित गोवंशों से निजात मिल सकेगी और निराश्रित पशुओं को सुरक्षित आश्रय और चारा मिल सकेगा। इस कान्हा गौशाला का शिलान्यास बिल्सी विधायक हरीश शाक्य द्वारा किया गया। सर्वप्रथम आचार्य संजीव रूप द्वारा हवन पूजन कर बिल्सी विधायक हरीश शाक्य द्वारा कान्हा गौशाला की नींव की ईट रखी गई ,तत्पश्चात बिल्सी विधायक हरीश शाक्य का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नगर वासियों ने फूलमाला पहनाकर गर्म जोशी से स्वागत किया और पालिका अध्यक्ष ज्ञान देवी सागर ने कान्हा जी का चित्र भेंट किया। इस अवसर पर बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि क्षेत्र में निराश्रित गोवंश की एक बहुत बड़ी समस्या थी जो कि सभी के लिए चुनौती बनी हुई थी। कान्हा गौशाला के निर्माण से निराश्रित गौवंशो को छत एवं चारा मिल सकेगा। इसी के साथ हमारे अन्नदाताओं को इन गोवंशों द्वारा होने वाले नुकसान से निजात मिल सकेगी। इस गौशाला में ढाई सौ से अधिक गौवंशों को संरक्षित किया जा सकेगा ।यह नगर क्षेत्र के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि साबित होगी ।इसके निर्माण से नगर में घूमने वाले गोवंश यहां संरक्षित किये जा सकेंगे ,जिससे कि आम जनमानस को होने वाले नुकसान से भी निजात मिल सकेगी। कान्हा गौशाला का निर्माण जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर बिल्सी अधिशासी अधिकारी वेद प्रकाश, आदित्य माहेश्वरी, राहुल देव शाक्य ,दीपक चौहान, अमित वार्ष्णेय, मनोज जैन, योगेश वार्ष्णेय,रजनीश शर्मा, तेजस्वी सागर, अमित मिश्रा, दीपक वाल्मीकि, मोहित गुप्ता, मनोज वार्ष्णेय , सत्यपाल वार्ष्णेय, अजय प्रताप सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।