सर्व वैश्य समाज विवाह मंच के अध्यक्ष बने राजेश गुप्ता संजीव गुप्ता बने जिला संयोजक
बदायूं 3 मई वैश्य समाज के उपजातियों के विवाह योग्य युवक युवतियो के लिए आपस में रोटी बेटी के संबंध के लिए उपयुक्त रिश्तों की श्रृंखला एवं वैश्य समाज के वैवाहिक परिवार में बिखरते रिश्तों को एकजुट करने की भावना से वैश्य समाज की एक बैठक संजीव गुप्ता के आवास पर सम्पन्न हुई बैठक में स्वयंसेवी संस्था “सर्व वैश्य समाज विवाह मंच”के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य विभु गुप्ता ने संस्था के उद्देश्य से अवगत कराया साथ ही वैश्य समाज के वैवाहिक रिश्तों के जानकारी के लिए नगर में एक कार्यालय खोलने की भी संस्तुति प्रदान कीबैठक में सर्वसम्मति से डॉ संजीव गुप्ता एवं वैश्य नेता नवनीत गुप्ता शोंटू को संरक्षक,संजीव गुप्ता को जिला संयोजक, अध्यक्ष राजेश गुप्ता भल्लु, महामंत्री संतोष मोहन गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय गुप्ता एवंअमित वैश्य,संगठन मंत्री अनिल गुप्ता, महिला विंग संयोजिका दुर्गा गुप्ता, मंत्री सुनील गुप्ता सतीश गुप्ता को बनाया गया उपस्थित लोगों ने नवनियुक्त कार्यकारणी का पटका पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत कियाराष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य विभु गुप्ता ने बताया कि वैश्य समाज में सभी उपवर्गों के योग्य वैवाहिक रिश्तों की जानकारी ,सेवानिवृत बुजुर्ग,एवं मेधावी बच्चों को सम्मानित करना तथा वैश्य समाज के अंदर कुरीतियों को खत्म करना संगठन का मुख्य उद्देश्य हैजिला संयोजक संजीव गुप्ता ने कहा कि जानकारी के अभाव में उपयुक्त रिश्तों से अधिकांश लोग वंचित रह जाते हैं जिसके लिए वैश्य समाज की सभी उपवर्ग में रोटी बेटी का साथ बनाने के लिए संस्था द्वारा समय समय पर परिचय सम्मेलन आयोजित कराए जाएंगे जिससे आपस में संवाद स्थापित हो सकेनगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता भल्लु ने बताया कि संवाद हीनता के चलते कई परिवार बिखर रहे हैं अथवा टूट रहे हैं जिसके लिए संस्था के माध्यम से गणमान्य लोगों के बीच बिखरते रिश्तों में कड़वाहट दूर कर परिवार को मिलाने का कार्य किया जाएगासरंक्षक डॉ संजीव गुप्ता एवं नवनीत गुप्ता शोंटू ने कहा कि वैश्य समाज के सभी उपजातियों के योग्य वैवाहिक रिश्ते एक ही जगह प्राप्त हो इसके लिए नगर में कार्यालय स्थापित किया जाएगा जिससे सभी वैश्य बंधु अपने अनुसार रिश्तों का चयन कर सकेंगेइस अवसर वैश्य समाज के गणमान्य विभूतियों की उपस्थिति रही















































































