उझानी :- थाना मुजरिया क्षेत्र के रसूला ग्राम निवासी ललित यादव आज सुबह 07 बजे करीब बाईक द्वारा अपनी पुत्रियों मानवी व अनुष्का को उझानी एक विद्यालय में लेकर जा रहे थे जैसे ही वह कोतवाली क्षेत्र के ग्रांम कुडानरसिंह पुर पहुंचे पीछे से आ रहे अनियंत्रित भूसा भरे ट्रक ने बाईक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाईक सड़क पर गिर गई और बाईक सवार पिता पुत्री गम्भीर रूप से घायल हो गए । राहीगरों की सूचना पर पहुचीं पुलिस ने वाहन व वाहन चालक को अपने कब्जे में लेकर घायलों को एम्बुलेंस द्वारा समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा जहाँ ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया जहाँ से गम्भीर रूप से घायल मानवी को चिकित्सकों ने हायर सेंटर रैफर कर दिया है !