बरेली। भारतीय जनता पार्टी सिविल लाइंस कार्यालय पर ऎतिहासिक जीत का जश्न मनाया गया। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने पश्चिम बंगाल, असम, पुद्दुचेरी में प्रचंड विजय पर कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाई, सभी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर व ढोल नगाड़े बजाकर जीत का जश्न मनाया।सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि बंगाल में भाजपा का ‘कमल’ खिल उठा है। उन्होंने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने ममता दीदी को करारी हार का स्वाद चखाया है। उन्होंने कहा कि अब अँधेरा छंट चुका है, भगवामय सूरज का उदय हुआ है। विकास और सुशासन का कमल खिल उठा है। पूर्व मंत्री व बदायूं विधायक महेश गुप्ता ने कहा कि यह जीत जनता के भरोसे, सुशासन और कार्यकर्ताओं के संघर्ष की हुई है । इस अवसर पर सासंद छत्रपाल सिंह गंगवार, जिला अध्य्क्ष सोमपाल शर्मा, आँवला अध्य्क्ष आदेश प्रताप सिंह, महानगर अध्य्क्ष अधीर सक्सेना, बदायूं विधायक व पूर्व मंत्री महेश गुप्ता, विधायक डॉ एमपी आर्य, डॉ राघवेंद्र शर्मा, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, जिला पंचायत अध्य्क्ष रश्मि पटेल, उमेश कठेरिया, पुष्पा पांडेय, रविन्द्र सिंह राठौर, पूरन लाल लोधी, दुष्यंत गंगवार, प्रशान्त पटेल, गुलशन आनंद, डॉ निर्भय गुर्जर, विष्णु शर्मा, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी बंटी ठाकुर, मेघनाथ सिंह कठेरिया, डॉ आदेश गंगवार, राजीव साहनी, वीरपाल गंगवार, अभय चौहान, राहुल साहू, राजू उपाध्याय, अंकित शुक्ला, अजय सक्सेना, डॉ तृप्ति गुप्ता, राज किशोर, अजय चौहान, विष्णु अग्रवाल, विपिन भास्कर, अमित गुप्ता, भूपेंद्र सिंह व सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।