बदायूं : गांधी नेत्र चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में चल रहे निशुल्क शीतल जल सेवा शिविर के चौथे दिन भी सेवा का क्रम पूरे उत्साह और समर्पण के साथ जारी रहा। भीषण गर्मी में प्यास से व्याकुल राहगीरों, यात्रियों को स्काउट-गाइड ने शीतल जल पिलाकर सराहनीय कार्य किया।गांधी नेत्र चिकित्सालय की आजीवन सदस्य पुष्पा टंडन ने कहा कि जल जीवन का मूल आधार है। इसकी प्रत्येक बूंद अनमोल है। भावी पीढ़ी के लिए जल का संरक्षण करें।एडवोकेट सत्यप्रकाश मौर्य ने कहा कि वर्तमान समय में पीने योग्य जल के स्रोत तेजी से घट रहे हैं, जो एक गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि जल का विवेकपूर्ण उपयोग करें। नंदराम शाक्य ने कहा कि स्काउटिंग निस्वार्थ सेवा और देशभक्ति का जज्बा पैदा करती है।जिला संगठन कमिश्नर मु.असरार और पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में शिविर के दौरान स्काउट गाइड ने पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ सेवा कार्य में जुटे रहे।स मौके पर शमरीन खान, इकरा नफीस, रोशनी, रुचित बाबू, सागर, अनुष्का, अनम, अलफिशा, हुमैरा, ताशिफा, नेत्रपाल आदि मौजूद रहे।