अंधी पुलिया से 2 किलो अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार

WhatsApp Image 2026-05-04 at 4.52.45 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना सुभाषनगर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 2 किलो अवैध अफीम, एक मोबाइल फोन और 620 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अंधी पुलिया, सुभाषनगर के पास से सलीम अंसारी पुत्र गुलाम नवी निवासी ग्राम करेली, चौकी करगेना थाना सुभाषनगर को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना सुभाषनगर में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।पूछताछ में खुलासापुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी मुशयद के साथ मिलकर अफीम एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार से खरीदी थी। दोनों इसे बेचने के लिए पंजाब जा रहे थे, लेकिन पुलिस की कार्रवाई के दौरान मुशयद मौके से फरार हो गया।आगे की कार्रवाईपुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।पुलिस टीम में निरीक्षक सतीश कुमार नैन, उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक अनुज कुमार, हेड कांस्टेबल विनय कुमार और कांस्टेबल अंकित नागर शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights