कृषि योजनाओं की समीक्षा, टास्क फोर्स अधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

WhatsApp Image 2026-05-04 at 12.06.16 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। कृषि निदेशालय, उप्र लखनऊ द्वारा नामित टास्क फोर्स अधिकारी एवं संयुक्त कृषि निदेशक (बाढ़ो यो) अनिल कुमार यादव ने संयुक्त कृषि निदेशक, बरेली मंडल कार्यालय में मंडल के अंतर्गत आने वाले कृषि विभाग के समस्त जनपदीय एवं मंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए आवश्यक तैयारियों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।बैठक के उपरांत टास्क फोर्स अधिकारी ने जनपद में भ्रमण कर विभिन्न योजनाओं का स्थलीय सत्यापन किया। परम्परागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत विकास खंड भोजीपुरा के ग्राम हमीरपुर में संचालित क्लस्टर का निरीक्षण किया गया, जहां लाभार्थियों एवं क्लस्टर के एलआरपी आमप्रकाश से योजना से प्राप्त लाभों की जानकारी ली गई।
इसके अलावा विकास खंड बिथरी चैनपुर के ग्राम नवदिया हरकिशन में कृषक नन्दन सिंह के खेत पर गन्ना एवं मूंग तथा कृषक पुष्पेन्द्र पटेल के खेत पर गन्ना एवं उर्द की सहफसली खेती का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान टास्क फोर्स अधिकारी ने जनपद बरेली में कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की सराहना की। इस दौरान उप कृषि निदेशक बरेली हिमांशु पाण्डेय सहित विभाग के अन्य क्षेत्रीय कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights