गर्मी में पेयजल के लिए नहीं भटकेंगे शहरवासी ,अरुणा फाउंडेशन ने शहरभर में लगाए प्याऊ

WhatsApp Image 2026-05-02 at 7.16.16 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। भीषण गर्मी में आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से अरुणा फाउंडेशन द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर निःशुल्क शीतल पेयजल की व्यवस्था (प्याऊ) शुरू की गई है। इस सेवा कार्य का शुभारंभ डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना वन एवं पर्यावरण मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया गया।
फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं पूर्व उपसभापति अतुल कपूर ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था हर वर्ष गर्मी के मौसम में राहगीरों के लिए स्वच्छ एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था करती है। इसी क्रम में इस वर्ष भी शहर के गंगा शील पार्क , स्पोर्ट्स स्टेडियम, कर्मचारी नगर , रेलवे जंक्शन, गुलाबबाड़ी श्मशान भूमि सहित लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक स्थानों पर मटकों के माध्यम से प्याऊ लगाए गए हैं।
व्यापारी नेता विशाल मेहरोत्रा ने कहा कि “जल ही जीवन है” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों को गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से संस्था निरंतर इस पुनीत कार्य के लिए समर्पित है।
इस अवसर पर पार्षद सोनिया अतुल कपूर , मीतू अग्रवाल, मनोज अग्रवाल रवि छाबड़ा जी अमित कपूर, रीना गर्ग, मीनू उपाध्याय जी शिवी खंडेलवाल, नामित पार्षद विरेंदर अरोड़ा पूर्व महानगर अध्यक्ष डॉक्टर के एम अरोड़ा व्यापारी नेता विशाल मेहरोत्रा डॉक्टर विनोद पागरानी नरेंद्र लूथरा धीरज सेठी, डॉ. आर.पी. कक्कड़ विलास चड्डा, धरमपाल अरोड़ा, हरीश सेठी शिवम् कपूर ओम कपूर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights