लखनऊ में कांग्रेस के शिक्षा व चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित

WhatsApp Image 2026-05-02 at 3.49.42 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के शिक्षा प्रकोष्ठ एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी सभागार, केसरबाग में मजदूर दिवस एवं बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में अविनाश पांडे, सुप्रिया श्रीनेत तथा अजय राय मुख्य रूप से उपस्थित रहे।प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने बताया कि बरेली कांग्रेस की ओर से महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा के नेतृत्व में डॉ. मेहंदी हसन, विनोद कुमार तीर्थमधुकर सहित कई कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए अविनाश पांडे ने कहा कि वर्तमान सरकार में श्रमिकों को उनके अधिकार नहीं मिल रहे हैं, जो चिंताजनक है। वहीं अजय राय ने आरोप लगाया कि सरकार मजदूरों, शिक्षकों, स्वास्थ्य कर्मियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हितों की अनदेखी कर रही है तथा कार्यकर्ताओं से संघर्ष तेज करने का आह्वान किया।महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि भीषण गर्मी में मजदूर और किसान मेहनत कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। डॉ. मेहंदी हसन ने भी श्रमिक अधिकारों की अनदेखी पर चिंता जताई।सम्मेलन में प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष का संकल्प लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights