बरेली। “रोहिलखंड उद्योग व्यापार मंडल” बरेली जिला/महानगर महिला इकाई का शपथ ग्रहण समारोह भारत सेवा ट्रस्ट के सभा स्थल पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मंगलेश सक्सेना ने जिला अध्यक्ष दिनेश सक्सेना एवं महानगर अध्यक्ष मनोज कपूर के नेतृत्व में उपस्थित महिलाओं को उनके दायित्व सौंपते हुए पुष्प देकर सम्मानित किया। जिला महिला इकाई के गठन के दौरान जिला अध्यक्ष मंगलेश सक्सेना एवं महानगर अध्यक्ष कोमल रस्तोगी ने नई टीम की घोषणा की। इसमें महामंत्री ममता जोहरी, शीला सक्सेना, डॉली शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमन सरपाल, उपाध्यक्ष रचना सक्सेना, कमल गुप्ता, किरण सक्सेना, शेफाली, सरिता शर्मा, ज्योति खंडेलवाल, शिवानी, रानी रस्तोगी, कोषाध्यक्ष ममता गंगवार, मंत्री मंजू शर्मा, नीता कपूर, ऋचा सक्सेना, सीमा मिश्रा, सुधा शर्मा, विभा पाठक, श्रुति सक्सेना, सुधा वाला अग्रवाल, सीमा सिंह, प्रतिमा विसरिया, सुधा सक्सेना सहित अन्य महिलाओं को विभिन्न पदों पर मनोनीत किया गया।इस अवसर पर पदाधिकारियों को बधाई देते हुए वक्ताओं ने कहा कि मातृशक्ति के सहयोग और ईमानदारी से कार्य करने पर ही संगठन को मजबूती मिलेगी और हर क्षेत्र में प्रगति संभव होगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से निष्ठा और समर्पण के साथ दायित्व निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।