बदायूँ।।लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी कविता वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों से सभी को प्रभावित किया। प्रतियोगिता चार हाउस—इग्निस, एक्वा, टेरा एवं वेंटस के मध्य तथा चार वर्गों (कक्षा 1-2, 3-5, 6-8 एवं 9-11) में संपन्न हुई।कक्षा 1-2 — प्रथम – युवान गुप्ता (एक्वा) II डेसी , द्वितीय – अमृता (एक्वा) II डेसी, तृतीय – सोनाक्षी सिंह (टेरा) I डेफोडिल कक्षा 3-5 — प्रथम – चित्राक्ष (इग्निस) III सनफ़्लोवर, द्वितीय – अराध्या शर्मा (वेंटस) V लोटस, मिष्टी पाठक (टेरा) IV बालसम , तृतीय – वानी चौहान (एक्वा) III सनफ़्लोवर कक्षा 6-8 — प्रथम – अंशिका (वेंटस) VI स्नोड्रॉप, द्वितीय – दिव्यांशी तिवारी (इग्निस) VIII स्नोड्रॉप, तृतीय – हिमानी (वेंटस) VII स्टार जैस्मिन कक्षा 9-11 — प्रथम – तांजिल (वेंटस) IX क्राउन , द्वितीय – अवनी (इग्निस) IX क्राउन , तृतीय – आरोही गुप्ता (वेंटस) IX क्राउन, दर्श मिश्रा (इग्निस) IX क्राउन कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन वेदव्रत त्रिवेदी, वाइस चेयरमैन तेजस त्रिवेदी, निदेशिका छवि शर्मा एवं रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक देवव्रत त्रिवेदी तथा प्रधानाचार्य दीपक त्यागी उपस्थित रहे। इसके साथ ही विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ भी उपस्थित रहे।अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा विद्यार्थियों को निरंतर प्रगति के लिए प्रेरित किया गया।