व्यापारी नेता ने अपरजिलाधिकारी कल्पना जैसवाल को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन

WhatsApp Image 2026-05-02 at 2.30.14 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


उझानी :- पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश संयुक्त महामंत्री (युवा) अभिनव सक्सेना ने अपरजिलाधिकारी कल्पना जैसवाल को आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा ।सौंपे गए ज्ञापन में युवा व्यापारी नेता ने मांग की है कि नगर पालिका परिषद उझानी में अधिशासी अधिकारी की परमानेंट तैनाती की जाए भविष्य में यह पदभार नगर पालिका परिषद बदायूँ के अधिशासी अधिकारी पर अतिरिक्त चार्ज है, बीते काफी वर्षो से नगर में सप्ताहिक अवकाश घोषित दिन बुधवार को कोई भी अधिकारी नहीं आने के कारण नगर में सप्ताहिक अवकाश का पालन नहीं हो रहा है कृप्या साप्ताहिक अवकाश दिवस का सख्ती से पालन कराया जाए जिससे कार्य करने वाले मजदूरों का शोषण होने से रोका जा सके , नगर के रामलीला मैदान में दिन बुधवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में कोई आपदा प्रबंधन नहीं है जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है क्रप्या उक्त साप्ताहिक बाजार लगाने ठेकेदार जब तक आपदा प्रबंधन के मानक पूर्ण नहीं कर लेते तब तक बाजार लगाने से रोक लगाई जाए, नगर के बदायूँ -मेरठ हाइवे बाबू जी कल्याण सिंह चौक से मंडी समिति तक रोड चौड़ीकरण के नाम पर लोक निर्माण विभाग द्वारा दोनों तरफ से सड़कें खोद कर डाल दी है जिससे आएदिन राहीगर हादसों का शिकार हो रहे क्रप्या सम्बंधित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों /कर्मचारियों को जल्द से जल्द कार्य समाप्त कर खुदे हुए रोड की मरम्मत कराई जाए, उझानी नगर के लोकनिर्माण विभाग आधिनिष्ठ बदायूँ रोड स्थित सब्जी मंडी से कश्यप पुलिया तक अधिकांश व्यापारियों द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण करने के कारण प्रति दिन जाम लगता है जिसमे स्कूली वाहन,एम्बुलेंस व राहीगर घण्टों परेशान होते हैं क्रप्या सम्बंधित अधिकारी /कर्मचारियों को इस रोड से अतिक्रमण हटाने का आदेशित करें जिससे नागरिकों को जाम से निजाक्त प्राप्त हो सके,नगर में अवैध (बिना परिवहन विभाग के द्वारा रजिस्ट्रेशन कराए ) व नबालिग ई रिक्शा चालकों की संख्या काफी ज्यादा है क्रप्या सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारियों को आदेशित कर इन पर तत्काल रोक लगाई जाए, नगर में भारी संख्या अवैध स्कूली वाहन दौड़ रहे हैं जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है क्रप्या परिवहन विभाग द्वारा औचक निरीक्षण कर अवैध स्कूली वाहनों पर कार्यवाही कराई जाए, नगर पालिका आधिनिष्ठ घण्टाघर मार्केट के ऊपरी तल पर दुकान नम्बर 22 में बनी नगर पालिका आधिनिष्ठ अस्थायी लाइब्रेरी में बैठने के लिए कोई इंतजाम नहीं है लाइब्रेरी में आने वाले पाठकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है
अपरजिलाधिकारी ने युवा व्यापारी नेता को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी जनहित की मांगें पर कार्यवाही की जाएगी !

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights