भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कल्लियाँ काज़िमपुर एवं नाई में श्मशान भूमि एवं सड़कों का लोकार्पण किया

Screenshot 2026-05-01 193012
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। शहर विधायक श्री महेश चंद्र गुप्ता ने क्षेत्र के विकास को नई दिशा देते हुए कल्लियाँ काज़िमपुर एवं नाई ग्राम में लगभग 65 लाख रुपये की लागत से निर्मित श्मशान भूमि एवं सड़कों का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री गुप्ता ने विशेष रूप से बताया कि नाई ग्राम में मुख्य मार्ग (मेन रोड) से श्मशान भूमि तक संपर्क मार्ग का भी निर्माण कराया गया है, जिसका लोकार्पण भी किया गया। इस सड़क के निर्माण से अब ग्रामीणों को श्मशान भूमि तक पहुंचने में बड़ी सुविधा मिलेगी और बरसात के मौसम में होने वाली समस्याओं से निजात मिलेगी।
उन्होंने कहा कि इन दोनों ग्रामों में श्मशान भूमि एवं सड़क की व्यवस्था न होने के कारण लोगों को अंत्येष्टि जैसे अत्यंत संवेदनशील कार्य में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। खासकर बरसात के समय कीचड़ एवं जलभराव के चलते आवागमन अत्यंत कठिन हो जाता था, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी।
विधायक श्री गुप्ता ने कहा कि जनता की इस लंबे समय से चली आ रही मांग को गंभीरता से लेते हुए शासन स्तर पर प्रयास कर इन कार्यों को स्वीकृति दिलाई गई और अब इनके पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने बताया कि यह कार्य केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि ग्रामीणों की मूलभूत आवश्यकता को पूरा करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
उन्होंने आगे कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के हर गांव और मोहल्ले तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं और आगे भी विकास की गति इसी प्रकार जारी रहेगी।
इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने विधायक श्री गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य उनके लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। अब अंत्येष्टि जैसे कार्यों के लिए उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा और विशेषकर बारिश के मौसम में राहत मिलेगी।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने क्षेत्र के विकास के लिए विधायक के प्रयासों की सराहना की और भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी कार्यों की अपेक्षा जताई।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री रामचरण पाल, राघव सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष सोबरन सिंह राजपूत,नथथूलाल वर्मा,ब्लॉक प्रमुख पति अनेकपाल सिंह पटेल, प्रभाशंकर वर्मा, ग्राम प्रधान उदयपाल, राहुल वार्ष्णेय,आदेश शर्मा सहित लोग मौजूद रहे.।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights