जेएस पीजी कालेज में एड्स जागरुकता कार्यक्रम हुआ,रैली निकाली,बचाव ही उपाय पर जोर दिया

WhatsApp Image 2026-04-29 at 2.04.52 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जे एस (पी.जी) कॉलेज कॉलेज में आज AIDS जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक प्रभावशाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयंसेवकों ,सेविकाओं एवं आमजन में एड्स के प्रति जागरूकता फैलाना और इसके बचाव के उपायों की जानकारी देना था।कार्यक्रम की शुरुआत संगोष्ठी से हुई, जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों एवं सेविकाओं ने सक्रिय सहभागिता करते हुए एड्स के कारण, लक्षण, बचाव एवं रोकथाम पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने विचार साझा किए और जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इसके उपरांत स्वयंसेवकों द्वारा एक मानव श्रृंखला बनाकर समाज को जागरूक करने का संदेश दिया गया। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में रैली निकालकर लोगों को एड्स से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री राहुल कुमार जी ने अपने संबोधन में एड्स के संक्रमण के कारणों, इसके फैलने के तरीकों तथा बचाव के प्रभावी उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को जागरूक रहने और समाज में सही जानकारी प्रसारित करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर निशि अवस्थी,राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी छविराम सिंह, सुधीर यादव, हिमांशु पाल, अनिल कश्यप एवं आकाश कुमार सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights