मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

देश का सबसे लंबा और पहला गंगा एक्सप्रेस वे:विश्वस्तरीय फूड चेन, मोटल और आधुनिक सुविधाओं से लैस

April 28, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को देश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे। उद्घाटन से पहले तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। एक्सप्रेस-वे पर फिनिशिंग का काम आज रात भर युद्धस्तर पर जारी है। हर सेक्शन में 300 से अधिक कर्मचारी और श्रमिक दिन-रात काम कर रहे। जो रंग-रोगन से लेकर टोल प्लाजा और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे हैं।
इस एक्सप्रेस-वे की खासियत यह है कि यहां केवल यात्रा ही नहीं, बल्कि यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं भी मिलेंगी। ढाबों के साथ-साथ नामी फूड चेन, आधुनिक मोटल और आरामदायक ठहरने की व्यवस्थाएं इसे देश का अनूठा एक्सप्रेस-वे बनाती हैं।
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे से कनेक्टिविटी, टोल प्लाजा और वे-साइड सुविधाएं लगभग तैयार
सड़क किनारे सुविधाओं को अंतिम रूप, खान-पान केंद्र और रेस्ट एरिया सजकर तैयार, जल्द होंगे शुरूखान-पान के केंद्रों को सजाया जा चुका है, हालांकि वे अभी शुरू नहीं हुए हैं। रंग-रोगन और सजावट का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है, जिससे उद्घाटन के समय तक सभी सेवाएं चालू हो सकें।594 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे का 80% निर्माण अडानी इंटरप्राइजेज ने किया
प्रयागराज से बदायूं तक 464 किमी सेक्शन तैयार, शेष कार्य आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर ने पूरा किया।अडानी इंटरप्राइजेज के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर महावीर के अनुसार, पूरे एक्सप्रेस-वे पर 9 आधुनिक रेस्ट एरिया बनाए गए हैं। प्रत्येक रेस्ट एरिया लगभग 5 हेक्टेयर में विकसित किया गया है, यानी कुल 45 हेक्टेयर में यात्रियों को 360 डिग्री सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
मल्टीनेशनल फूड चेन, ‘गंगा भोग’ ढाबा और मुरथल स्टाइल फूड का मिलेगा स्वादईंधन से लेकर ईवी चार्जिंग तक की सुविधा, पहली बार ट्रकों के लिए अलग लेन और ड्राइवर रेस्ट एरिया
गंगा एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों को लखनऊ के स्वाद और चिकनकारी की झलक भी देखने को मिलेगी। यहां मल्टीनेशनल फूड चेन के साथ ‘गंगा भोग’ जैसे पारंपरिक ढाबे भी होंगे। साथ ही, मशहूर मुरथल ढाबों की तर्ज पर फूड आउटलेट लाने की तैयारी चल रही है।
एक्सप्रेस-वे पर पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी चार्जिंग स्टेशन जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। खास बात यह है कि पहली बार किसी एक्सप्रेस-वे पर ट्रकों के लिए अलग लेन बनाई गई है। मोटल भी तैयार किए गए हैं, जहां यात्रियों के आराम के लिए कमरे उपलब्ध होंगे।परिवार और बच्चों के लिए खास इंतजाम, हर सेक्शन में सर्विस सेंटर और प्ले एरिया
चिल्ड्रन प्ले एरिया, ड्राइवरों के लिए अलग विश्राम स्थल और ट्रेनिंग सेंटर की भी सुविधा
एक्सप्रेस-वे को केवल यात्रा मार्ग नहीं, बल्कि एक पूर्ण सुविधा कॉरिडोर के रूप में विकसित किया गया है। यहां बच्चों के लिए चिल्ड्रन प्ले एरिया और झूला पार्क बनाए गए हैं। वहीं ड्राइवरों के लिए अलग रेस्ट एरिया की व्यवस्था की गई है।
इसके अलावा हर सेक्शन में वाहनों के लिए सर्विस सेंटर और एक ट्रेनिंग सेंटर भी विकसित किया गया है, जिससे यात्रियों और परिवहन क्षेत्र को बेहतर सेवाएं मिल सकें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights