बिल्सी , यज्ञ तीर्थ गुधनी में प्रतिवर्ष होने वाले यज्ञ महोत्सव 2026 का कार्यक्रम निश्चित हो गया है । इस वर्ष 24 वां यज्ञ महोत्सव-2026 दिनांक 27 मई से 31 मई तक आयोजित किया जाएगा ।महोत्सव के निर्देशक वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूपने बताया कि दिनांक 22 मई से कक्षा 6 से 12 तक के छात्र छात्रों के लिए आर्य वीर दल का शिविर लगाया जाएगा तथा 27 मई से 31 मई तक गुधनी स्थित यज्ञ स्थल पर भव्य आयोजन किया जाएगा । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री बी एल वर्मा होंगे तथा आयोजन में राजनेता व गणमान्य व बड़ी संख्या में श्रद्धालु पधारेंगे ! राजार्य सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीपी यादव,राष्ट्रीय निर्माण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर विक्रम सिंह जी गुजरात आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान आचार्य वाचोनिधि जी तथा अमेरिका से गूगल इंजीनियर रोबिन सिंह के पधारेंगे । 27 में को बिल्सी में यज्ञ रैली निकाली जाएगी तथा 28 में को विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी 29 मई से 101 कुंडीय यज्ञ आरंभ होगा ! 31 मई को पूर्ण आहुति तथा विशाल भंडारा होगा !कार्यक्रम की तैयारी के लिए आज एक विशेष मीटिंग की गई जिसमें बद्री प्रसाद आर्य , किशनपाल आर्य ,विश्वजीत पाल आर्य, राजू पाल आर्य ,राकेश आर्य आदि मौजूद रहे !