समान शिक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग, निजी विद्यालय व्यवस्था समाप्त करने को सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Image 2026-04-28 at 4.51.59 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी के पदाधिकारियों ने देशभर में समान शिक्षा प्रणाली लागू करने और निजी विद्यालय व्यवस्था समाप्त करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शिक्षा को पूर्णतः समान, निःशुल्क और सभी वर्गों के लिए सुलभ बनाने की मांग उठाई गई।
पार्टी नेताओं ने कहा कि वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में भारी असमानता है। संपन्न वर्ग के बच्चे महंगे निजी विद्यालयों में पढ़ते हैं, जबकि गरीब, मजदूर, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग के बच्चों को संसाधनों की कमी वाले विद्यालयों पर निर्भर रहना पड़ता है। यह व्यवस्था सामाजिक न्याय और समान अवसर की भावना के विपरीत है।
ज्ञापन में पूरे भारत में समान शिक्षा प्रणाली लागू करने, निजी विद्यालयों को सरकारी नियंत्रण अथवा राष्ट्रीयकरण के दायरे में लाने, कक्षा 1 से 12 तक समान पाठ्यक्रम, यूनिफॉर्म और निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने तथा सरकारी विद्यालयों की गुणवत्ता सुधारने की मांग की गई।
जिला अध्यक्ष जमील अहमद ने कहा कि जब तक शिक्षा व्यवस्था समान नहीं होगी, तब तक समाज में वास्तविक बराबरी संभव नहीं है। वहीं प्रदेश संगठन मंत्री मुख्तार अहमद ने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है, व्यापार नहीं। ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री को भी भेजी गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights