बरेली। विकसित भारत चार धाम साइकिल यात्रा पर निकले हरियाणा के दीपक शर्मा एवं उड़ीसा के विवेकानंद के नाथ नगरी बरेली पहुंचने पर कैंट विधायक एवं प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने उनका भव्य स्वागत कर उत्साहवर्धन किया। रामपुर बाग स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में विधायक संजीव अग्रवाल ने दोनों युवाओं को शॉल एवं पटका पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं के साहस, संकल्प और राष्ट्र निर्माण की भावना की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे युवा देश के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।यात्रा पर निकले दीपक शर्मा और विवेकानंद ने बताया कि वे पश्चिम भारत, गुजरात, तमिलनाडु, ओडिशा, रामेश्वरम धाम, ज्योतिर्लिंग, द्वारिका और जगन्नाथ पुरी होते हुए अब बद्रीनाथ धाम के लिए प्रस्थान कर रहे हैं। यात्रा के दौरान वे नाथ नगरी बरेली पहुंचे, जहां कैंट विधायक संजीव अग्रवाल के कार्यालय पर उन्हें सम्मान और अपनापन मिला।दोनों युवाओं ने विधायक संजीव अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सम्मान से उनका उत्साह और बढ़ा है। इस अवसर पर अरुण कश्यप, सोनू कालरा, महानगर उपाध्यक्ष अमरीश कठेरिया, अभिषेक मौर्य, ब्रजेश मिश्रा, हर्षित गुप्ता, हरिशंकर राजपूत, डॉ. वैभव जायसवाल, प्रदीप गुप्ता, अतुल अग्रवाल, गौरव गंगवार, ओम प्रकाश लोधी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।