बरेली। फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में आज भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा एवं भाजपा जिला मंत्री संजय चौहान के नेतृत्व में जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाल गई। पदयात्रा जानकी देवी इंटर कॉलेज से शुरू होकर कस्बे की मेन मार्केट होते हुए लोधी नगर चौराहे पर जाकर संपन्न हुई। जिला मंत्री संजय चौहान ने बताया कि आक्रोश महिला पदयात्रा से समाज में महिलाओं की आवाज़ को मजबूती देने का एक सशक्त माध्यम बन सकती है। यह सिर्फ विरोध या असंतोष जताने का मंच नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा, सम्मान और समान अवसर की मांग को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है। फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में आयोजित की गईजन आक्रोश महिला पदयात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्रपाल सिंह गंगवार, मीरगंज क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने कार्यक्रम में महिलाओं का हौसला देखकर और इतनी बड़ी तादात में महिलाओं की संख्या देखकर कार्यक्रम में मौजूद सभी मातृशक्ति को नमन बंधन एवं प्रणाम कर रैली का शुभारंभ किया। जन आक्रोश महिला पदयात्रा में बरेली भाजपा जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा, निवर्तमान जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, निवर्तमान जिला अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, अंकित शुक्ला, गौरव मिश्रा, ओमेंद्र सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार, सभासद अबोध सिंह, सभासद प्रदीप गुप्ता, सचिन चौहान, दीपक तोमर उर्फ दीपू, दुर्ग पाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह उर्फ मोनू ठाकुर, नामिनेट सभासद ठाकुर धर्मवीर सिंह, डॉक्टर महेंद्र मौर्य, संध्या शर्मा, गुड्डी देवी, मिथिलेश कश्यप, कंचन सिंह, सावित्री देवी, करुणा शर्मा, माया देवी समेत अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ कस्बे के प्रमुख समाज सेवी, गणमान्य व्यक्तियों के साथ कस्बे के व्यापारी लोग भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।