बदायूं।हिंदू रक्षा दल युवा मोर्चा द्वारा गौ संरक्षण और सम्मान को लेकर एक बड़ा अभियान चलाया गया। “गौ सम्मान आवाहन अभियान” के अंतर्गत संगठन के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मालवीय आवास से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला और डीएम को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित किया गया, जिसमें गाय को “राष्ट्र माता” घोषित करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। हाथों में ज्ञापन और नारों के साथ मार्च करते हुए कार्यकर्ताओं ने गौ संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हरिओम मथुरिया ने कहा कि, “जब तक हमारी गाय माता को राष्ट्र माता का दर्जा नहीं मिल जाता, तब तक यह अभियान लगातार चलता रहेगा।” उन्होंने यह भी बताया कि यह अभियान 27 जुलाई को समाप्त किया जाएगा, लेकिन तब तक विभिन्न चरणों में जागरूकता कार्यक्रम और ज्ञापन अभियान जारी रहेंगे। इस दौरान प्रमुख रूप से यश जोशी, शिवम मथुरिया, कपिल जोशी, विनय जोशी, नितिन मौर्य, करण साहू, सुरेंद्र मौर्य, एडवोकेट अखिलेश सिंह तोमर, डॉ. अर्जुन प्रजापति, नंदलाल, वीकेंड राजपूत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अभियान के माध्यम से संगठन ने सरकार का ध्यान गौ संरक्षण और उसके सम्मान की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया है।