उझानी:- नगर के बिजलीघर में पांच दिन पहले 5 एमबीए के ट्रांसफार्मर के फुंकने से पूरे शहर की बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई है। शहर के नीट परीक्षा के परीक्षार्थी बिजली कटौती के चलते पढ़ाई ना होने से आहत हैं। नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी आर्यन वार्ष्णेय,देवांश, पंजाबी कालोनी के अंश, शुभम्, भदवार गंज के महेश कुमार, राजेश कुमार आदि ने बताया कि तीन मई को देश की महत्वपूर्ण नीट परीक्षा है ऐसे में बिजली कटौती के चलते पढ़ाई प्रभावित हो रही है। पूरे शहर की बिजली एक साथ नहीं चल सकती इसलिए वैकल्पिक तौर पर आधे आधे शहर को बिजली सप्लाई मिल पा रही है। नीट परीक्षार्थियों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि नगर की बिजली व्यवस्था को जल्द सुचारू कराऐ जिससे हम अपनी नीट परीक्षा की तैयारी ठीक प्रकार से कर सके। शहर में सेकंडों छात्र छात्राएं है जिन्हें तीन मई को नीट की परीक्षा में बैठना है।