बरेली। रामगंगा नगर आवासीय योजना के सेक्टर-08 में प्रस्तावित साइंस पार्क के निर्माण हेतु शनिवार को बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष द्वारा विधिवत भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में सचिव, बरेली विकास प्राधिकरण, संयुक्त सचिव, विशेष कार्याधिकारी सहित अन्य अभियंता उपस्थित रहे। इस दौरान सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने विधिवत पूजा-अर्चना में भाग लिया। उपाध्यक्ष ने संबंधित ठेकेदारों और अभियंताओं को निर्देशित किया कि साइंस पार्क का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि यह साइंस पार्क क्षेत्र के शैक्षणिक और वैज्ञानिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगा।