जो व्यक्ति परिश्रम करेगा सफलता उसी को मिलेगी:हरीश शाक्य

WhatsApp Image 2026-04-24 at 7.46.36 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी।।नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज के 10वी के छात्र पवन श्रीवास्तव ने जिले में दसवाँ और विद्यालय में टॉप किया।जिसको बिल्सी विधायक ने विद्यालय पहुँचकर पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया विद्यालय परिवार ने बिल्सी विधायक का आभार व्यक्त किया और बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।उन्होंने कहा कि मैं पवन को बधाई देता हूं और भगवान से प्रार्थना करता हूं कि पवन ऐसे ही इंटर की परीक्षा में भी अपने कॉलेज का और अपनी विधानसभा का नाम रोशन करें।मैं विद्यालय प्रबंध समिति एवम अध्यापकों को भी बधाई देता हूं कि इन्होंने प्रधानाचार्य के नेतृत्व में ऐसे बच्चों को शिक्षा देकर हमारे विधानसभा का नाम रोशन किया है एवं नगर पंचायत कछला के सुधांशु श्रीवास्तव ने राधेलाल इंटर कॉलेज कछला (यूपी बोर्ड) से इंटरमीडिएट की परीक्षा में 90.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
इस अवसर पर कछला स्थित उनके आवास पर पहुंचकर बेटे को सम्मानित किया एवं उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की।
जो व्यक्ति परिश्रम करेगा समलता उसी को मिलेगी।जो परिश्रम करेगा वह उसे हासिल कर लेगा।
इस अवसर पर प्रबंधक सुरेश गुप्ता ,उप प्रबंधक डीके गुप्ता ,प्रबंध समिति से राजीव वार्ष्णेय ,संजीव वार्ष्णेय ,प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा,प्राइमरी इंचार्ज अतुल वार्ष्णेय, शटवदन शंखधार,अध्यापकगण गीता रानी,डॉ आरती जैन,शैफाली माहेश्वरी, माधुरी शंखी, मुनीश राघव,मोहित तोमर, शैलेश सिंह, उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights