बदायूं। उझानी रोड स्थित वनस्थली इंटर कॉलेज ने यूपी बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट परिणाम देकर एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता सिद्ध की है। विद्यालय के छात्र अंशु ने 600 में से 543 अंक प्राप्त कर 90.5% के साथ कॉलेज में प्रथम स्थान हासिल किया है। द्वितीय स्थान पर शिमाइल चमन अंसारी रहे जिन्होंने 523 अंक यानी 87.16% प्राप्त किए, वहीं तृतीय स्थान लोकेश यादव ने 522 अंक प्राप्त कर 87% के साथ हासिल किया। चतुर्थ स्थान पर सौरव यादव रहे जिन्होंने 521 अंक यानी 86.83% प्राप्त किए तथा पंचम स्थान पर अमित रहे जिन्होंने 511 अंकों के साथ 85.16% प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इसके अतिरिक्त नितिन कुमार वर्मा ने 509 अंक प्राप्त कर 84.83% के साथ छठा स्थान, प्रवेश ने 507 अंक प्राप्त कर 84.5% के साथ सातवां स्थान, तमन्ना सिंह ने 504 अंक प्राप्त कर 84% के साथ आठवां स्थान, मोनू सिंह ने 497 अंक प्राप्त कर 82.83% के साथ नौवां स्थान एवं मो. आरिश रजा ने 480 अंक प्राप्त कर 80% के साथ दसवां स्थान प्राप्त किया। सभी मेधावी छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है। यह सफलता छात्रों की कठिन मेहनत, अनुशासन एवं शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी टॉपर छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है तथा शीघ्र ही सम्मान समारोह आयोजित कर सभी मेधावी छात्रों को सम्मानित करने की घोषणा की है।