बरेली। थाना इज्जत नगर क्षेत्र के वैरियर नंबर दो असलम कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय रोहित आनंद पुत्र आर मेसी को उसके बेटी , बेटा और बेटी के दोस्त ने जानलेवा हमला कर दिया घायल ने थाना इज्जत नगर पुलिस से लिखित शिकायत की पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा घायल रोहित आनंद ने बताया कि जिला महोबा में सीएमओ कार्यालय में मलेरिया इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हूं इस वक्त छुट्टी पर घर आया हुआ था मेरा वेतन बैंक में आता है गुरुवार को रोहित आनंद ने अपनी बेटी अंजिला आनंद से कहा कि चेक लेकर बैंक चले जाओ कुछ रुपए घर के खर्च के लिए निकाल कर ले आओ अंजिला आनंद अपने दोस्त राहुल समदर्शी के साथ बैंक गई थी उसने लगभग 60 हजार रुपए से ज्यादा बैंक से निकाल लिए , जब मोबाइल पर मैसेज देखा 60 से ज्यादा रुपए बैंक से निकाले हैं सुबह अंजिला आनंद से रुपए वापस मांगे तभी बेटी अंजिला आनंद उसका दोस्त राहुल समदर्शी और बेटा रोविन आनन्द ने लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया रोहित आनंद गम्भीर रूप से घायल हो गया । घायल ने तीनों के खिलाफ थाना इज्जत नगर में तहरीर दी पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल को भेजा और जांच शुरू कर दी।