कबूलपुरा और कटरा ब्राहम्पुर में सीसी सड़क का पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने किया उद्घाटन

WhatsApp Image 2026-04-22 at 7.45.46 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। इसी क्रम में कबूलपुरा वार्ड संख्या आठ और
कटरा ब्राह्मपुर वार्ड संख्या 14 में नई सीसी सड़कों के निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा द्वारा किया गया।
नगर क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से पालिका द्वारा सड़क, नाली और पुलिया निर्माण जैसे कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही शहरी सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित और आकर्षक बनाया जा सके।
बुधवार को वार्ड संख्या 14 की रंगरेजान वाली गली में राकेश के मकान से जाहिद के मकान तक बनने वाली सीसी सड़क के निर्माण पर लगभग 6 लाख 11 हजार रुपये, वहीं वार्ड संख्या 8 के कबूलपुरा क्षेत्र में शाहिद के मकान से होली चौक तक बनने वाली सीसी सड़क का भी उद्घाटन किया गया, जिसकी अनुमानित लागत 11 लाख 11 हजार रुपये है।
पालिकाध्यक्ष के वार्ड में पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों और महिलाओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। लोगों ने उम्मीद जताई कि इस तरह के कार्य आगे भी जारी रहेंगे, जिससे उनके क्षेत्र की समस्याओं का समाधान होगा।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनीं और उन्हें जल्द समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका का लक्ष्य शहर के हर वार्ड में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि शहर को साफ-सुथरा और हरा-भरा बनाए रखने में सभी को सहयोग करना चाहिए। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी बेहद जरूरी है।
पालिकाध्यक्ष ने यह भी बताया कि 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि के अंतर्गत शहर के कई वार्डों में सड़क, नाली और अन्य निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए थे। इनमें से अधिकांश कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि शेष कार्य तेजी से प्रगति पर हैं। आने वाले समय में और भी विकास योजनाएं लागू की जाएंगी।
इस मौके पर सभासद शाजमा बी, जीनत अबरार, अंसार हुसैन, मेराज अंसारी, सायरा बानो अंसारी, फारूक राईन, शकील पंडित, राजा अली खां, मुशाहिद सैफी, शावेद खां, अय्यूब अली, शाहिद सैफी, मुन्ने खां, जावेद खां, ताहिरा शावेद, नाजिया जावेद, रजिया बेगम, मधु, पिंकी, तस्लीम अहमद, रामूर्ति समेत कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, निर्माण लिपिक सचिन सक्सेना, लवी कुमार, लिपिक नवैद इकबाल गनी और गजेन्द्र शाक्य सहित अन्य लोग शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights