अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय समिति की बैठक
बदायूँ। अपर जिलाधिकारी, प्रशासन अरुण कुमार की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय समिति की बैठक।
आज माननीय उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन में कठिन परिस्थितियों में सड़क पर मिलने वाले अनाथ परित्यक्त या आपात स्थिति में रह रहे व्यक्तियों या भिक्षावृत्ति में सम्मिलित व्यक्तियों या भिक्षावृत्ति में नियोजित करने वाले व्यक्ति पर कानूनी शिकंजा कसने के लिए जनपद स्तर पर रेस्क्यू किए जाने हेतु गठित समिति के द्वारा अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से अभियान चलाया जायेगा तथा जनपद स्तर पर गठित जिला चिन्हांकन समिति के द्वारा मिलने वाले बच्चों एवं महिलाओं को यथासंभव परिवार में पुनर्वासित करने अथवा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित संस्थानों एवं महिला आश्रय गृहों में आवासित कराए जाने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए, इस संबंध में चिकित्सा विभाग, समाज कल्याण विभाग, महिला कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, पुलिस विभाग और नगर निकाय विभाग तथा श्रम विभाग एवं चिन्हांकन समिति के सदस्यों को भी निर्देशित किया गया। साथ ही निर्देशित किया गया कि जनपद में ऐसे इन स्थानों का चिन्हांकन किया जाए जहां ऐसे परिवार, बच्चे अथवा महिलाएं मिलने की संभावनाएं हो तथा उच्चतम न्यायालय के अन्य प्रकरण में मानव तस्करी के मामलों की नियमित समीक्षा और पीड़ितों के पुनर्वासन हेतु जनपद स्तर में गठित रिव्यू कमेटी के अंतर्गत मानव तस्करी एवं बाल तस्करी के मामलों की समीक्षा की गई। रिव्यू कमेटी जिसका उद्देश्य मानव तस्करी की घटनाओं को रोकना समुदाय स्तर पर शून्य सहनशीलता का वातावरण विकसित करना तथा मानव तस्करी पर अतिसंवेदनशील क्षेत्र में मानव तस्करी के संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार, भारत इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड डेवलपमेंट की सिफारिशों को प्रभावी रूप से लागू कराना, अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित करना तथा रेस्क्यू कार्यों/मुक्त कराए गए बच्चों को सुरक्षा, चिकित्सा, शिक्षा, परामर्श एवं पुनर्वास आदि कार्यों को किए जाने के निर्देश दिए गए तथा इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री हिरदेश, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार, सहायक श्रमायुक्त, अधिशासी अधिकारी राजेश कुमार, देवेंद्र प्रताप गौतम, बेसिक शिक्षा विभाग से कर्मेंद्र शर्मा, पीसी श्रीवास्तव, संरक्षण अधिकारी रवि कुमार, परियोजना समन्वयक चाइल्ड हेल्पलाइन कमल शर्मा, सेंटर मैनेजर वन स्टॉप सेंटर प्रतिक्षा मिश्रा, उपनिरीक्षक इंद्रजीत सिंह, काशी समाज विकास संस्थान मीना सिंह, धर्मेंद्र भदौरिया, षट्वदन कुमार, महिमा भारती, अंश सारस्वत, योगेंद्र कुमार रवि कुमार, मुन्तजिम आदि उपस्थित रहे















































































