ब्लूमिंगडेल स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस धूमधाम से मनाया,विभिन्न कार्यक्रम हुए,प्रतिभा प्रदर्शन

WhatsApp Image 2026-04-22 at 5.04.47 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। ब्लूमिंगडेल स्कूल परिसर में ‘अर्थ डे’ अत्यन्त ही हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसके अन्तर्गत बच्चों ने अनेक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया। इन कार्यक्रमों के अन्तर्गत बच्चों ने पृथ्वी को सुरक्षित रखने एवं प्रदूषित करने के दुष्परिणामों पर आधारित भाषण, कविता, लघुनाटिका आदि प्रस्तुत किया, जिन्हें देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए एवं भविष्य के प्रति चिन्तित होते हुए पृथ्वी को सुरक्षित रखने हेतु प्रतिज्ञा भी ली। इतना ही नहीं इस मौके पर कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों हेतु ‘पोस्टर मेकिंग’ एवं ‘स्लोगन’ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने अपने भावोें को अत्यन्त ही कलात्मक व मनमोहक ढंग से उकेरा। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों के लिए अनुपयोगी वस्तुओं का सद्पयोग कर सुन्दर साज-सज्जा स्पर्द्धा भी आयोजित की गई जिसमें बच्चों ने बड़े ही सुन्दर ढंग से इनका उपयोग कर अपनी-अपनी कक्षा व अपने फ्लोर को सुसज्जित किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस अवसर पर स्कूल अध्यक्षा पम्मी मेंहदीरत्ता ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य आज की पीढ़ी को अपने आस-पास के वातावरण एवं जीवन में उसकी महत्ता आदि के विषय में बताया एवं वातावरण व पृथ्वी को साफ-स्वच्छ व सुरक्षित रखने के लिए भी प्रेरित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर ने इस विषय पर परिचर्चा करते हुए ‘अर्थ डे’ विषय पर अपने विचारों से अवगत कराया एवं भविष्य में इसे अनदेखा करने पर होने वाले दुष्परिणामों के विषय में बताया। इस महत्वपूर्ण दिवस पर स्कूल निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान व श्वेता मेंहदीरत्ता उपप्रधानाचार्य परशुराम मिश्रा, एकेडमिक हेड सौरभ गांगुली, कॉर्डिनेटर अंजला सोनी, मृणाल सक्सेना एवं समस्त विद्यालय परिवार ने उपस्थित रहकर सभी प्रतियोगी व विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights