आई आई ए के कैंप में 60 यूनिट हुआ रक्तदान, 150 नेत्र जांच
बरेली। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हुए इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आई. आई. ए.), बरेली चैप्टर, आई बाई सी एवं मैसर्स बी. एल. एग्रो ऑयल्स लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक सेवा कार्यक्रम में आई. एम. ए. ब्लड बैंक के सौजन्य से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 60 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। कैलाश अस्पताल के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में उद्यमियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिको का चेकअप भी हुआ।
मेसर्स बी.एल. एग्रो के परसाखेड़ा परिसर में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आई.आई.ए. के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं तथा अन्य संस्थाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं।
शिविर में लगभग 60 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर सराहनीय योगदान दिया। 150 से अधिक लाभार्थियों ने निःशुल्क नेत्र जांच का लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर आई. आई. ए. बरेली चैप्टर के चेयरमैन मयूर धीरवानी ने कहा कि संस्था केवल औद्योगिक हितों तक सीमित नहीं है बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्वों के निर्वहन में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है जिससे आपसी सौहार्द एवं पारिवारिक भावना को मजबूती मिलती है।
आई बाई सी कैप्टन धनंजय विक्रम सिंह ने स्वयं रक्तदान करते हुए सभी स्वस्थ व्यक्तियों से नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने बताया कि संस्था का लक्ष्य बरेली को स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में अग्रणी बनाना है।
कार्यक्रम के संचालन हेतु आई.आई. ए. टीम द्वारा आई. एम. ए. के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया।
आई. एम. ए. की ओर से डॉ. पारुल प्रिया एवं उनकी टीम व कैलाश आई एवं जनरल हॉस्पिटल न्यू डॉ रूपक गुप्ता एवं उनकी भी टीम ने शिविर का संचालन किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से घनश्याम खंडेलवाल, विमल रिवाड़ी, शेखर अग्रवाल, कपिल चांदनी, डॉ. विनोद पागरानी, हरीश अरोड़ा, जयदीप नानियल, ध्रुव खनिज, शार्दुल शांखधार, दिनेश सिंह सहित बी. एल. एग्रो से श्री प्रेम बाबू शर्मा कैलाश हॉस्पिटल से रूपक गुप्ता व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। निर्भय सक्सेना















































































