बदायूँ। सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में नई कमेटी के गठन के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें कॉन्फ्रेंस डेलीगेट पद के चुनाव में जितेश एन लाल ने सर्वाधिक वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। उनके साथ दूसरे डेलीगेट के रूप में अमित किशोर भी निर्वाचित हुए। चर्च कमेटी के अन्य पदों पर भी चुनाव कर पदाधिकारियों का चयन किया गया। ट्रेजर के रूप में एल्विन वेलिंगटन, सेक्रेटरी पद पर सिद्धार्थ मसीह, मेंबरशिप एंड रिकॉर्ड के लिए राजेंद्र जॉन को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी प्रकार इवेंजलिस्म कमेटी में रितिका वेलिंगटन, फाइनेंस कमेटी में एलिस मसीह, सिमेट्री प्रभारी के रूप में अमन भारती, एजुकेशन एंड नर्चर में प्रभात सिंह तथा सोशल कंसर्न के लिए रोहित जेम्स का चयन हुआ। इसके अलावा ले-एक्टिविटी के लिए शैलेश दास, चर्च प्रॉपर्टी के लिए अनिल मैसी, डिसिप्लिन एंड पीस के लिए असूल वेलिंगटन, डेकोरेशन के लिए जितेश एन लाल और मीडिया प्रभारी के रूप में मयंक वेलिंगटन को जिम्मेदारी दी गई। चुनाव के दौरान कलीसिया की वरिष्ठ सदस्य मोहिनी वेलिंगटन, सेलिना जॉन और पत्ररस मसीह मौजूद रहे। चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए कॉन्फ्रेंस ले-लीडर श्री मनोज मसीह, रेव्ह परमिंदर मैसी, डी.एस. सचिन रॉबिंसन तथा पास्टर अभिषेक सिंह की विशेष भूमिका रही। पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई, जिसमें कलीसिया के सभी सदस्यों का सक्रिय सहयोग देखने को मिला।