भामाशाह पुलिस लाइन चौराहे से अवैध स्टैंड हटाने का पुलिस प्रशासन का आभार जताया

WhatsApp Image 2026-04-21 at 5.09.39 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं । आज प्राइवेट स्टैंड पर जिला बस ऑपरेटर्स यूनियन की एक बैठक जिला बस ऑपरेटर्स समिति अध्यक्ष ओमकार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें कि सवारियों को अच्छी सुविधा और सेवाएं देने का प्रस्ताव सर्व समिति से पास किया गया।
बस ऑपरेटर्स ने तय किया कि आगामी एक MAy 2026 से हम बदायूं -उसावां, बदायूं -उसैत , म्याऊं हजरतपुर, दातागंज सहित कई रूटों पर बसों का टोकन चलाकर शीघ्र चलित व्यवस्था देंगे । बस ऑपरेटर्स ने 30 मार्च 2026 को एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक महोदया को दिया था जिसमें की भामाशाह पुलिस लाइन से चल रहे डग्गामार वाहन एवं वहां से संचालितअवैध स्टैंड हटाने की प्रार्थना की थी । सभी बसऑपरेटरों ने पुलिस प्रशासन का एवं विशेष कर पुलिस अधीक्षक महोदया का आभार प्रकट करते हुए कहा कि गत दिनों में भामाशाह चौराहा पुलिस लाइन चौराहे से अवैध स्टैंड एवं डग्गामार वाहनों रोकने की प्रक्रिया बहुत तेजी के साथ शुरू हो चुकी है जिससे कि पहली बार भामाशाह पुलिस लाइन चौराहे पर आवागमन की सुविधा सरल हुई है और हमारा भी नुकसान होना बंद हुआ है।
बैठक जिला महासचिव जिला मुस्ताहिद खान,कोषाध्यक्ष राजू जैन उपाध्यक्ष भारत गुप्ता, जिला सचिव पप्पू फारुकी, जिला सचिव मिंटू गुप्ता, संजय ,दिनेश अग्निहोत्री साजिद खान, बस ऑपरेटर वाजिद हुसैन, प्रदीप कुमार, रहीसुल, सब्बू अशरफ ,चंद्रपाल ,छोटेलाल, जमील अहमद, शहजाद आदि बस ऑपरेटर्स शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights