उर्स ए ताजुश्शरिया के मौके पर 21 अप्रैल को कोहाड़ापीर नियर फय्याज बिल्डिंग पर लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Screenshot 2026-04-20 202201
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। उर्स-ए-ताजुश्शरिया के मुबारक मौके पर कोहाड़ापीर नियर फय्याज बिल्डिंग के पास निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 21 अप्रैल मंगलवार को सुबह 10 बजे दोपहर 1 बजे तक लगाया जाएगा। जिसमें शहर के प्रसिद्ध चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर मुफ्त दवाईयां वितरित की जाएगी। इसके अलावा जिन लोगों को मोतियाबिंद ऑपरेशन की आवश्यकता होगी उनके संस्था द्वारा व जिनके आयुष्मान कार्ड होगा उनका निःशुल्क ऑपरेशन बरेली के राजेंद्र नगर स्थित कैलाश आई लेजर सेंटर में डॉक्टर अक्षत द्वारा कराया जाएगा। ये शिविर मरकज ए अहले सुन्नत वेलफेयर ट्रस्ट की जानिब से लगेगा। शिविर में डॉक्टर संजीव कुमार(MBBS,MD) शुगर,थायरॉयड,सांस व गंभीर रोग विशेषज्ञ,डॉक्टर अक्षत बॉस(MBBS,DNB Eye fico) नेत्र रोग विशेषज्ञ,डॉक्टर शरिक सिद्दीकी(BDS) दांत रोग विशेषज्ञ,डॉक्टर कहकशां खान स्त्री रोग विशेषज्ञ,डॉक्टर मुजाहिद खान जनरल फिजिशियन,डॉक्टर गुफरान खान वरिष्ठ फिजियोथैरेपिस्ट अपनी सेवाएं देंगे। इसके अलावा मुफ्त शुगर, हिमोग्लोबिन (शरीर में खून की मात्रा), ब्लड प्रेशर के जांच के अलावा मुफ्त दवाई,ज़रूरतमंदों के मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन कराए अलग अलग तिथियों पर कराए जाएंगे।मरकज ए अहले सुन्नत वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष अल्हाज मोहसिन हसन खान ने सभी वर्ग के लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। शिविर प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि शिविर के संबंध में अधिक जानकारी के लिए 9897556434 पर सम्पर्क कर सकते है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights