स्कूल में ‘इंटर हाउस’ प्रतियोगिताओं की धूम, छात्रों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

WhatsApp Image 2026-04-20 at 7.19.31 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। श्री गुलाब राय मॉण्टेसरी स्कूल, डोहरा रोड परिसर में छात्रों के सर्वांगीण विकास और अभिव्यक्ति की क्षमता को निखारने के उद्देश्य से विभिन्न ‘अंतरसदनीय’ प्रतियोगिताओं का शानदार आयोजन किया गया। अंग्रेजी माध्यम से आयोजित इन प्रतियोगिताओं में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम को चार मुख्य समूहों में विभाजित किया गया था:
ग्रुप ए (कक्षा 1-2): नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए पोयम रेसिटेशन का आयोजन हुआ, जिसमें उनकी मासूमियत और प्रतिभा ने सभी का मन मोह लिया।ग्रुप बी (कक्षा 3-5): इस समूह के लिए ‘स्पीच’ (भाषण) प्रतियोगिता रखी गई। नन्हें वक्ताओं ने आत्मविश्वास के साथ विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।ग्रुप सी (कक्षा 6-8), मध्य वर्ग के छात्रों के बीच ‘डिबेट’ (वाद-विवाद) प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। छात्रों ने तार्किक दलीलों और बेहतरीन संवाद कौशल से अपनी बात रखी।ग्रुप डी (कक्षा 9-12), वरिष्ठ छात्रों के लिए ‘एक्सटेम्पोर’ ( आशुभाषण) प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्रों ने ऑन-द-स्पॉट मिले विषयों पर अपनी त्वरित सोच और शानदार अंग्रेजी भाषा कौशल का परिचय देते हुए उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
निर्णायकों द्वारा दिए गए निर्णय के आधार पर ग्रुप ए में एमरल्ड सदन की वर्णिका अग्रवाल प्रथम, रूबी सदन की अनायशा मेहरा द्वितीय, टोपाज़ सदन की धारिणी सिंह तृतीय, सफ़ायर सदन की करना राघव चतुर्थ स्थान पर रहीं।
ग्रुप बी में टोपाज़ सदन सदन के अग्रिम यादव प्रथम, सफ़ायर सदन की अस्मिता द्वितीय, एमरल्ड सदन की अविका गंगवार तृतीय एवं रूबी सदन की कमाया सिंह ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
ग्रुप सी में एमरल्ड सदन की आरना सिंह व श्रेया चौहान प्रथम, सफायर सदन के ईशान त्रिपाठी एवं गार्गी राय द्वितीय, टोपाज़ सदन के सानिध्य पाल एवं ध्रुवी गुप्ता तृतीय एवं चतुर्थ स्थान रूबी सदन की आन्या छाबड़ा व श्रेयांश रस्तोगी का रहा।
ग्रुप डी में एमरल्ड की अनन्या बास, द्वितीय स्थान टोपाज़ सदन की गार्गी सिंह दलाल का, तृतीय स्थान रूबी सदन के रचित सिंह का, चतुर्थ स्थान सफ़ायर सदन की वसुधा का रहा।
ग्रुप ई में रूबी सदन की गौरी शर्मा, टोपाज़ सदन की वैभवी शुक्ला द्वितीय,एमरल्ड सदन की श्रेष्ठा सिंह तृतीय एवं सफ़ायर सदन के तारिक बशीर चतुर्थ स्थान पर रहे।स्कूल के प्रधानाचार्य ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए उनके प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यालय में निरंतर चलने वाली पाठ्यसहगामी गतिविधियों का हिस्सा हैं, जो छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। इस तरह के आयोजनों से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है। कार्यक्रम के अंत में विजेता सदन और प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने विजयी छात्रों को बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन कक्षा ग्यारह की छात्रा अवनि अग्रवाल एवं आराध्या सिंह ने किया। प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में सौरभ सक्सेना,निक्की अग्रवाल, कृतिका सब्बरवाल एवं ट्विंकल गुप्ता आदि अध्यापक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संयोजन रितु मदान, देवयानी मदान एवं दलजीत कौर ने किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights