गाजियाबाद। भगवान विष्णु के अवतार भगवान परशुराम जी के प्राकट्य उत्सव के शुभ अवसर पर 19 अप्रैल 2026 को सेवा भाव से जनहित में विशाल मेडिकल कैंप और एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा गाजियाबाद जिला व महानगर के तत्वावधान में अपने आराध्य देव भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव को बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ मनाते हुए उनकी प्रतिमा पर पूजा-अर्चना कर माल्यार्पण किया गया। वहीं इस अवसर पर अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा गाजियाबाद जिला व महानगर के तत्वावधान में नूर नगर सिहानी में वरदान अस्पताल के द्वारा आंखों का कैंप ब्लड और शुगर की जांच और कुशल फिजिशियन के द्वारा चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। इस मेडिकल कैंप का क्षेत्र की जनता ने भरपूर लाभ उठाया जिन लोगों की आंखो का ऑपरेशन होना है उनका ऑपरेशन फ्री कराया जाएगा।इस अवसर पर संस्था के संरक्षक मास्टर ब्रह्म दत्त त्यागी, विजेंदर त्यागी, आसाराम त्यागी, जिला अध्यक्ष मनोज त्यागी, महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला व महानगर के पदाधिकारी महामंत्री प्रमोद त्यागी, अरुण त्यागी, मुकेश त्यागी, प्रेम दत्त त्यागी, रामकिशन त्यागी, पवन त्यागी, प्रवक्ता मास्टर राजीव त्यागी, अनिल त्यागी, अजय त्यागी, नीरज त्यागी, जितेंद्र त्यागी, रविंद्र त्यागी, एसपी त्यागी, कुलदीप त्यागी, नितिन त्यागी, दीपक त्यागी, सेवाराम त्यागी, संजय त्यागी आदि सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।