पंजाबी समाज सेवा समिति ने स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा विधायक महेश गुप्ता का अभिनन्दन किया

WhatsApp Image 2026-04-19 at 2.21.13 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। पंजाबी समाज सेवा समिति के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर शहर के होटल फोर लीफ कंट्री इन में एक भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, सेवा भावना और संगठन की उपलब्धियों की झलक देखने को मिली। बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता शामिल हुए। समिति के संरक्षक एवं अध्यक्ष द्वारा उन्हें पारंपरिक पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया, वहीं सदस्यों ने माल्यार्पण कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।समिति के अध्यक्ष सुनील नारंग ने अपने संबोधन में बताया कि संस्था लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। उन्होंने नगर के विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त करते हुए समिति की उपलब्धियों को साझा किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

समिति के महासचिव सरदार गुरुदीप सिंह ने जानकारी दी कि 19 अप्रैल 2009 को नरेंद्र दुआ के प्रयासों से समिति का गठन हुआ था। तब से अब तक समिति ने विभिन्न सामाजिक और जनहित के कार्यों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है।समिति के सक्रिय कार्यकर्ता देवेंद्र मोनू मिनोचा ने बताया कि बदायूँ से दिल्ली ट्रेन चलाने की मांग को लेकर 5500 हस्ताक्षर कराए गए थे। इस अभियान के तहत महेश चंद्र गुप्ता एवं नरेंद्र दुआ ने तत्कालीन रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की थी। आज यह मांग पूरी होने पर विधायक एवं केंद्रीय मंत्री बी एल वर्मा को बधाई दी गई।अपने संबोधन में महेश चंद्र गुप्ता ने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन समाज के लिए प्रेरणादायक कार्य कर रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह हर परिस्थिति में समिति के साथ रहेंगे और समाज सेवा में अपना योगदान देते रहेंगे।कार्यक्रम के अंत में विधायक द्वारा समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजेश ढींगरा सहित अनेक लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए और कार्यक्रम की सराहना की।
इस आयोजन ने न केवल समिति के गौरवशाली सफर को दर्शाया, बल्कि समाज सेवा के प्रति उसकी निरंतर प्रतिबद्धता को भी मजबूत रूप से प्रस्तुत किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights