बदायूँ में खानकाह चिश्तिया साबरिया में 30वें जश्न-ए-साबिर पाक एवं 451वें उर्स-ए-पाक हुआ

Screenshot 2026-04-19 170707
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। खानकाह चिश्तिया साबरिया, न्यू मॉडर्न कॉलोनी, चित्रांश नगर में 30वें जश्न-ए-साबिर पाक एवं 451वें उर्स-ए-पाक हजरत सैय्यद अलाउद्दीन गुरदेजी का तीन दिवसीय भव्य आयोजन दरगाह के सज्जादा नशीन सैय्यद शमशाद हुसैन साबरी की सरपरस्ती में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

भव्य मुशायरा, कव्वाली और दुआओं के साथ उर्स संपन्न16, 17 एवं 18 अप्रैल 2026 को आयोजित इस उर्स का शुभारम्भ प्रातः राष्ट्रीय ध्वजारोहण एवं सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसने गंगा-जमुनी तहज़ीब और देशभक्ति का संदेश दिया।कार्यक्रम में देश-प्रदेश के नामचीन शायरों द्वारा मुशायरा गोष्ठी तथा प्रख्यात कव्वाल पार्टियों द्वारा सूफ़ियाना कव्वाली प्रस्तुत की गई, जो आकर्षण का केंद्र रही। इसके साथ ही चादरपोशी, लंगर-ए-आम, दुआख्वानी एवं महफिल-ए-समा जैसे धार्मिक आयोजनों का भी आयोजन किया गया।

दरगाह पर हजारों अकीदतमंदों ने पहुंचकर फातिहा ख्वानी की और देश में अमन-चैन, भाईचारे एवं खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं।उर्स का समापन कुल की फातिहा के साथ हुआ, जिसमें सज्जादा नशीन सैय्यद शमशाद हुसैन साबरी की सरपरस्ती में मुल्क व कौम की तरक्की और आपसी सौहार्द का संदेश दिया गया।मीडिया प्रभारी आदिल सैफी साबरी ने बताया कि इस उर्स में अन्य प्रदेशों से भी बड़ी संख्या में ज़ायरीन शामिल हुए। पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights