बरेली। पुराने शहर चक सकलैन नगर के रहने वाले मुनव्वर हुसैन अपनी पत्नी कहकशा अंजुम के साथ हज का फर्ज़ अदा करने के लिये दिल्ली एयरपोर्ट के लिये रवाना हुए,हज यात्रा की पहली फ्लाइट 18 अप्रैल को शाम साढ़े चार बजे मदीने शरीफ़ के लिये रवाना होगी। बरेली से हजयात्रियों की रवानगी शुरू हो चुकी हैं। आज़मीन ए हज अपने निजी वाहन से एयरपोर्ट के लिये जाना शुरू हो गये है। दिल्ली से हज यात्रा की पहली फ्लाइट 18 अप्रैल से शुरू हो जाएंगी।वही लखनऊ एयरपोर्ट से 22 अप्रैल को फ्लाइट शुरू हो जाएगी। बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी ख़ाँ वारसी ने मेम्बर्स के साथ सफर ए हज की रवानगी पर रुक्सती इस्तक़बाल फूलों से किया। हज यात्रा के दौरान काम आने वाली बातों को बारिखियो और हज के अरकान को बताया। मदीने शरीफ़ पँहुचने पर पैगम्बर ए इस्लाम के रोज़ाए मुबारक़ सलाम पेश करने और ख़ुसूसी दुआ की दरख्वास्त की। आज़मीन ए हज के अज़ीज़दारो ने नम आँखों विदा किया।इस मौके पर अहमद उल्लाह वारसी,डॉ कासिमुद्दीन, हाजी साकिब रज़ा ख़ाँ,हाजी यासीन कुरैशी,हाजी अज़ीम हसन, हाजी उवैस खान आदि शामिल रहे।