बरेली। आंवला में रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर नगर में भव्य आयोजन किया जाएगा। भगवान परशुराम सेवा समिति के तत्वाधान में शोभायात्रा एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें मंडल, जिला व तहसील स्तर के वरिष्ठ ब्राह्मण नेताओं के साथ-साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। समिति के अनुसार, शोभायात्रा का शुभारंभ पुराने सिद्ध मंदिर, पुराना बस स्टैंड से किया जाएगा। यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए सोसाइटी स्थल पर पहुंचकर संपन्न होगी। इसके बाद प्रस्तावित भगवान परशुराम चौक का विधिवत भूमि पूजन किया जाएगा। को लेकर समिति पदाधिकारियों व स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासनिक स्तर पर भी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।